अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

गौरझामर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर गुरू चोपड़ा के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार

एनएच – 44 ग्राम गुरुचोपडा के पास मोटरसाइकिल पर सवार खिलान उर्फ़ बिट्टू पिता घनश्याम लोधी, सोमेश पिता साहब लोधी जीतेन्द्र पिता मुन्ना लोधी तीनो चतुर्भटा निवासी थाना सुरखी को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया जिसमें खिलान उर्फ़ बिट्टू पिता घनश्याम लोधी की मौके पर मृत्यु हो गई।अन्य दो घायलों को सुरखी अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है।

Next Post

सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, भोपाल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को भोपाल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का […]

You May Like