जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत सिहोरा रोड पर अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो बदमाशों ने पहले एक ड्राईवर से लिफ्ट मांगी। इसके बाद दोस्ती बढ़ाई और शराब पिलाई। इसके बाद रास्ते में उसे उतार दिया और उसका मोबाइल, पर्स, नगदी समेत बाइक लूटकर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक विनोद रजक निवासी ग्राम इंद्राना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्राईवरी का काम करता है।
शाम करीब 4:30 बजे अपनी ससुराल ग्राम दोनी से अपनी मोटरसायकल क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 9413 से अपने घर इंद्राना जाने के लिये निकला था शाम करीब 5 बजे सिहोरा रोड अंग्रेजी शराब दुकान मझौली में शराब पीने के लिए रुका। मोटरसायकल शराब दुकान के सामने खडी करके शराब खरीदने के लिए दुकान जा रहा था तभी शराब दुकान के सामने 2 अज्ञात लोग मिले और पूछने लगे कि तुम कहां के हो तो उसने बोला इंद्राना का हूं.
तो दोनों बोले कि हमें जबलपुर जाना है आप हमें इंद्राना तक छोड़ देना फिर पूछे की आप शराब पीते हैं तो उसने हां कर दी तब उनमें से एक व्यक्ति दुकान के काउंटर से देशी शराब के 2 क्वार्टर लाया इसके बाद सभी लोग शराब दुकान के सामने रखे टपरे के बाजू में खड़े होकर शराब पिए। जबकि वह पहले से ही शराब पिया हुआ था तो उसे अधिक नशा हो गया था तो उनमें से एक व्यक्ति बोला गाडी मैं चलाता हूं तुम पीछे बैठ जाओ इसके बाद तीनों उसकी मोटरसायकल से बैठकर इंद्राना जाने के लिए निकले। हनुमान मंदिर मझौली के आगे जब वह होश में नहीं रहा तभी उसे गाडी से उतार दिए और उसका मोबाइल, पर्स, जिसमें ड्रायविंग लायसेंस एवं नगद पैसे थे निकालकर उसकी गाडी लेकर चले गए।
