10 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, नारकोटिक्स की कार्रवाई

नीमच। नारकोटिक्स विंग ने जावद के खोर स्थित विक्रम सीमेंट फैक्ट्री में 10 करोड़ के मादक पदार्थों को नष्ट किया है। इनमें 12566.767 किलो ग्राम डोडा चूरा, 1.424 किलो ग्राम ब्राउन शुगर, 287.355 किलो ग्राम गांजा, 974 नग गांजे के पौधे, 0.230036 ग्राम चरस, 39 नग कोडिन सीरफ, 465 अल्फाजोलम टैबलेट, 2.11418 ग्राम एम.डी. शामिल है।

इस दौरान मादक पदार्थ विनिष्टीकरण कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद जैन, इंदौर के कमांडेंट सूरज वर्मा और 15वीं वाहिनी इंदौर की कमांडेंट यांगचेन डोलकर भुटिया मौजूद रहे। इससे पहले पुलिस विभाग और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने भी इसी तरह की कार्रवाई कर मादक पदार्थों को नष्ट किया था।

Next Post

मॉरीशस ने राष्ट्रीय दिवस समारोह में मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Wed Mar 12 , 2025
पोर्ट लुई 12 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मॉरीशस गणराज्य के 57 वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह के दौरान, मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति धर्मबीर गोकुल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को मॉरीशस […]

You May Like