BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हेमंत खंडेलवाल को विरासत में मिली राजनीति, निर्विरोध चुने जा रहे

भोपाल। मप्र भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल बड़ी राजनीतिक पृष्ठभूमि के नेता हैं। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने साल 2007 में पहली बार बैतूल से लोकसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। उसके बाद साल 2013 और 2023 में भी उन्होंने विधायक के रूप में जीत हासिल की,वह प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे। उनके पिता विजय खंडेलवाल भी भाजपा में बड़ा ओहदा रखते थे,उन्होंने वर्षों प्रदेश और दिल्ली की राजनीति में बैतूल का प्रतिनिधित्व किया। वह सांसद भी रहे, संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा उन्हें विरासत में मिली। पार्टी संग उनका जुड़ाव बचपन से ही रहा। आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अकेला उनका ही नामांकन पत्र आया। मंगलवार शाम को जब उन्होंने बीजेपी ऑफिस में दिग्गज नेताओं के सामने अपना नामांकन जमा किया तो उसके प्रस्तावक खुद सीएम मोहन यादव थे। शिवराज ने भी उनके नामांकन का एक सेट बतौर प्रस्तावक दाखिल किया। एक ही नामांकन जमा होने से हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। क्योंकि अन्य दूसरा नामांकन नहीं है, लिहाजा वोटिंग की नौबत ही नहीं आईं। अब नाम वापसी का समय खत्म होने के साथ उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

Next Post

ग्वालियर की बेटी खुशी गोयल ने, शिव को माना जीवनसाथी

Tue Jul 1 , 2025
ग्वालियर। शांतिवन स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय मे समर्पण समारोह का कार्यक्रम हुआ। इसमें देश भर से आई 100 बेटियों ने परमात्मा शिव को अपना जीवन साथी मानते हुए ब्रह्माकुमारी बनने का संकल्प लिया। इसी में ग्वालियर की बेटी खुशी गोयल ने भी अपना पूरा जीवन आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत […]

You May Like