भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की विभिन्न प्रचलित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लक्ष्य पूर्ति और आमजन को मिल रहे लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश में स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए सौर एवं अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाए।बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भविष्य की कार्ययोजना से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
