
इंदौर. सवा दो करोड़ रुपए के आर्थिक अपराध में फरार आरोपी को विजय नगर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को इंदौर लेकर आई है, जहां उसे रिमांड पर लेकर मामले से जुड़े आर्थिक लेन-देन और अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आरोपी मोहित दीक्षित पिता सत्यनारायण दीक्षित को 25 नवंबर को लखनऊ से गिरफ्तार किया. न्यायालय ने उसे एक दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है. पुलिस अब उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि सवा दो करोड़ रुपए के आर्थिक अपराध में आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. उसे एक दिसंबर तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
