सीजन की सबसे ठंड रही रात, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री हुआ दर्ज

रीवा। गुरूवार-शुक्रवार की रात इस ठंड के मौसम की सबसे ठंड रात रही. न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री पहुंच गया. अभी तक इतना नीचे पारा नही आया था, तो वही दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा और उत्तरी हवाएं 6 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली. लिहाजा दिन भर कड़ाके की ठंड रही, जबकि अच्छी खासी धूप खिली थी. पिछले दो दिन में तापमान में तेजी से गिरावट आई है. एक दिन पूर्व 9 डिग्री न्यूनतम तापमान था और सीधे ढ़ाई डिग्री पारा लुढक़ गया. गुरूवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल थे और दिन भर बादलो की आवाजाही होती रही, साथ में हवा भी चली. लेकिन 24 घंटे के अंदर मौसम बदल गया. कड़ाके की ठंड के बीच तापमान सीधे लुढक़ कर 6.8 पहुंच गया. इस ठंड के सीजन में पहली बार है जब इतना नीचे तापमान गया है. इसके पहले 7.5 डिग्री तक तापमान गया था. लगातार ठंड बढ़ती जा रही है मौसम विभाग की माने तो चार दिन के अंदर तापमान और नीचे आएगा. साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. शाम से ही ठंड का असर तेज हो जाता है और धुंध छाने लगती है. सुबह हल्का कोहरा रहता है अभी उस तरह का कोहरा नही है जिससे सामने कुछ दिखाई न दे. ठंड का असर तेज होने के कारण सडक़ो में रात 8 बजे के बाद भीड़ कम हो जाती है. नवम्बर के महीने में ही इस बार हाड़ कपाने वाली ठंड ने अपना असर दिखाया है. उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद जैसे ही शीत लहर शुरू होगी तो गलन भरी ठंड बढ़ जाएगी. विंध्य में दिसम्बर और जनवरी के महीने में हमेशा कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान 2 डिग्री तक पहुंच जाता है. जिस तरह से तापमान 6.8 डिग्री पहुंचा है उससे उम्मीद है कि अगले माह के प्रथम सप्ताह में ही पारा 4 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Next Post

सीधी की संस्कृति को मुंबई इंडियंस टीम ने 20 लाख में खरीदा

Fri Nov 28 , 2025
सीधी। सीधी की युवा क्रिकेटर संस्कृति गुप्ता को वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल ) के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा लिया है। सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 19 की निवासी संस्कृति की बेस प्राइस 20 लाख रुपए निर्धारित की गई है। संस्कृति गुप्ता ने मात्र 7 साल […]

You May Like