सीधी की संस्कृति को मुंबई इंडियंस टीम ने 20 लाख में खरीदा

सीधी। सीधी की युवा क्रिकेटर संस्कृति गुप्ता को वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल ) के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा लिया है। सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 19 की निवासी संस्कृति की बेस प्राइस 20 लाख रुपए निर्धारित की गई है। संस्कृति गुप्ता ने मात्र 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 16 वर्ष की आयु में उन्होंने सीधी छोड़कर शहडोल में कोच नीतू श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण के बाद उन्होंने जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। संस्कृति के पिता राजकुमार गुप्ता उर्फ बॉबी गुप्ता मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं।सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद संस्कृति ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को बनाए रखा। शहडोल के बाद उन्होंने चंडीगढ़ और मुंबई में भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्कृति एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी माहिर हैं।पिछले वर्ष डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रुपए में खरीदा था। इस बार वह एक बार फिर नीलामी तालिका में शामिल हैं। संस्कृति को खेल के प्रति प्रेरणा अपने पिता राजकुमार गुप्ता से मिली, जो स्वयं एक फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं।

Next Post

पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Fri Nov 28 , 2025
रीवा। सिविल लाइन थाना अन्तर्गत बलात्कार के मामले में फरार चल रहा पांच हजार का इनामी आरोपी 6 महीने बाद पुलिस के हाथ लग गया. मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. 26 मई को फरियादिया ने थाना आकर आरोपी महेंद्र कुमार नट के […]

You May Like