CRPF जवान की राइफल के दो मैगजीन और गोलियां हुई गायब, मैगजीन मिले; 40 गोलियां गायब

कटनी। चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे एक CRPF जवान की इंसास राइफल के दो लोडेड मैगजीन कटनी के पास ट्रेन से रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। मैगजीन में कुल 40 गोलियां भरी थीं। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

कड़ी खोजबीन के बाद पुलिस ने दोनों मैगजीन तो झाड़ियों से बरामद कर लिए, लेकिन उनमें भरी 40 गोलियां गायब थीं। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि हथियारों के कारतूस संवेदनशील श्रेणी में आते हैं।

कैसे हुई घटना?

सूत्रों के अनुसार, बिहार से कच्‍चे‍कुडा जा रही एक स्पेशल ट्रेन में सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिहार में चुनाव ड्यूटी पूरी कर लौट रहे CRPF जवान की दो लोडेड मैगजीन अचानक चोरी हो गईं।

जीआरपी उपनिरीक्षक अनिल मरावी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब ट्रेन कटनी लमतरा और अधारकाप के बीच आउटर पर खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने मैगजीन चोरी कर लीं।

मैगजीन बरामद पर गोलियां गायब

घटना की खबर मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। कुछ समय बाद दोनों मैगजीन झाड़ियों में मिलीं, लेकिन 40 कारतूस पहले ही निकालकर ले जाए जा चुके थे।

पुलिस के लिए यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में कारतूस का गायब होना सुरक्षा संबंधी खतरा पैदा कर सकता है।

CRPF जवान की रिपोर्ट दर्ज

महिला CRPF जवान अस्वार प्रतिज्ञा सुधाकर ने जीआरपी थाने में घटना की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने:

– गायब 40 कारतूस की तलाश

* मैगजीन चोरी करने वालों की पहचान

* संदिग्धों की गतिविधियों की निगरानी

उच्च अधिकारियों की सक्रियता

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी पुलिस अधिकारी और आरपीएफ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस चोरी हुई गोलियों के संभावित इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

Next Post

मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों को सेंटर ऑफ आर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा: राजेंद्र शुक्ला

Sat Nov 22 , 2025
ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह संस्थान न्यूरोसर्जरी जैसे क्षेत्रों में वह कार्य 65 वर्ष पहले कर चुका है, जो कई स्थानों में अब शुरू हो रहे हैं। […]

You May Like