अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, ट्रम्प की पार्टी की साख दांव पर; बहुमत बचाने की चुनौती

वॉशिंगटन। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के सामने संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत बचाने की चुनौती है। चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि ट्रम्प अपने कार्यकाल के अगले दो साल में कितनी आसानी से अपनी नीतियों को आगे बढ़ा पाएंगे।

इस चुनाव में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर मतदान हो रहा है। हाउस में बहुमत के लिए 218, जबकि सीनेट में 51 सीटों की जरूरत है। फिलहाल दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण है।

*ट्रम्प के लिए क्यों अहम है चुनाव?*

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद मिडटर्म चुनाव होते हैं। इसमें राष्ट्रपति की पार्टी को अपने कामकाज और नीतियों के आधार पर मतदाताओं का समर्थन हासिल करना होता है। अगर रिपब्लिकन पार्टी किसी एक सदन में भी बहुमत गंवाती है, तो ट्रम्प के लिए नए कानून पास कराना और अपने एजेंडे को लागू करना मुश्किल हो सकता है।

*चार बड़े मुद्दों पर मुकाबला*

इस बर चुनाव में महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ईरान युद्ध, अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई और टैरिफ प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा गर्भपात के अधिकार और महंगे स्वास्थ्य बीमा को लेकर भी दोनों पार्टियों के बीच मतभेद हैं।

फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी बहुमत बचाने की कोशिश में है, जबकि डेमोक्रेट्स दोनों सदनों में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं। चुनाव के नतीजे ट्रम्प के शेष कार्यकाल की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Next Post

तमिल सिनेमा में डेब्यू के लिए सृष्टि ने खुद सीखी तमिल भाषा, 'जॉन डो' के ट्रेलर में शानदार अभिनय ने खींचा ध्यान

Tue Nov 3 , 2026
मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता)अभिनेत्री सृष्टि तमिल सिनेमा में फिल्म ‘जॉन डो’ के जरिए कदम रखने जा रही हैं। अर्जुन दास अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर में सृष्टि की झलक और उनकी शानदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। खास बात यह है कि अपनी पहली तमिल फिल्म […]

You May Like