तेंदूखेड़ा के पास फिर सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

दमोह: जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात एक और सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि विगत दिन पहले इसी क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई थी जबकि तीन लोग घायल हुए थे।

रात्रि में पुनः एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

नर्मदा लाइन और सरकारी बोरिंग फेल, पंचमूर्ति नगर में हालात गंभीर

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर:शहर में गहराते जल संकट के बीच नर्मदा लाइन और सरकारी बोरिंग फेल होने से हालात गंभीर हैं. लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरस रहे हैं. ऐसे समय में निजी बोरिंग और टैंकर ही लोगों की प्यास बुझाने का एकमात्र सहारा बचे हैं.राज मोहल्ला क्षेत्र से लगे हुए वार्ड […]

You May Like