छतरपुर हॉस्टल कांड: परीक्षा में लौट आएंगे…लिखकर रात 12 बजे भागे 3 छात्र, परिजनों का हंगामा

छतरपुर। छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सटई रोड पर पीताम्बरा मंदिर के पास संचालित एक निजी हॉस्टल से 10वीं कक्षा के तीन छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन हॉस्टल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। हॉस्टल संचालक राजकुमार उपाध्याय के अनुसार, तीनों छात्र देर रात करीब 12 बजे हॉस्टल की दीवार फांदकर चले गए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे निकल गए। छात्रों ने हॉस्टल में एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वे परीक्षा के समय वापस लौट आएंगे और किसी को परेशान न होने की बात कही है। लापता छात्रों में एक छतरपुर जिले के चंदला, एक उत्तर प्रदेश के बांदा और एक अन्य छात्र शामिल है।

परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हॉस्टल प्रशासन की थी। इधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा बच्चों की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

 

Next Post

केरल में बारिश से निपटने के लिए युद्धस्तर पर राहत कार्य- अनिल कुमार

Mon Aug 3 , 2026
तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल के राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार ने रविवार को कहा कि बारिश से तबाही के बाद पूरे राज्य में बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं और अभी 273 राहत शिविरों में 7,674 लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राहत शिविरों में […]

You May Like

मनोरंजन