झारखंड ने दिल्ली को सात विकेट से हराया

अहमदाबाद (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कुमार कुशाग्र (45) और अनुकूल राय (नाबाद 26) के शानदार प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में दिल्ली को 31 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। झारखंड के लिए कुमार कुशाग्र ने 31 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 45 रनों की पारी खेली। कप्तान ईशान किशन (27), उत्कर्ष सिंह (24) और विराट सिंह दो रन बनाकर आउट हुये। अनुकूल रॉय ने 13 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन बनाये।

दिल्ली की ओर से सिमरनजीत सिंह, प्रिंस यादव और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां पहली बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को झारखंड के गेंदबाजों ने 19.2 ओवर में 132 के स्को पर समेट दिया। दिल्ली के लिए प्रियांश आर्या ने 29 गेंदों में (39), आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में (30), यश ढुल 12 गेंदों में (21) और हिम्मत सिंह ने 20 रनों का योगदान दिया। झारखंड के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। झारखंड के लिए सुशांत मिश्रा ने तीन विकेट लिये। विकास सिंह , सौरव शेखर और उत्कर्ष सिंह को दो-दो विकेट मिले।

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 27 नवम्बर 2025

Thu Nov 27 , 2025
पंचांग 27 नवम्बर 2025:- रा.मि. 06 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमीं गुरूवासरे रात 7/24, धनिष्ठा नक्षत्रे रात 10/34, ध्रुव योगे दिन 9/33, गर करणे सू.उ. 6/42, सू.अ. 5/18, चन्द्रचार मकर दिन 10/23 से कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: गुरूवार […]

You May Like