भारतीय टीम का सब कुछ दांव पर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन साउथ अफ्रीका जीत के करीब पहुंच चुका है। भारतीय टीम की नजरें ड्रॉ करवाने पर होगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज पांचवें दिन का खेल होगा। आज टेस्ट सीरीज के आखिरी दिन का खेल खेला जाना है। साउथ अफ्रीका इस टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में है और जीत के करीब भी है। साउथ अफ्रीका की टीम ड्राइविंग सीट पर है, जो मैच जीत जाएगी तो सीरीज जीत जाएगी। मैच के ड्रॉ होने पर भी सीरीज साउथ अफ्रीका की टीम ही जीतेगी। इस तरह कहा जा सकता है कि भारत सीरीज हारने की कगार पर है, क्योंकि ड्रॉ भी अब टीम के लिए अच्छा विकल्प नहीं है। पहला मैच भारत हार गया है। इस मैच में भी आखिरी दिन भारत को मैच जीतने और सीरीज में बराबरी करने के लिए अभी 522 रन और चाहिए। स्कोर चौथे दिन के खेल के बाद 27/2 है। साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद हैं।

Next Post

ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 22 शिकायतें

Wed Nov 26 , 2025
सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को बड़े मीटिंग हॉल में जन सुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई के अवसर पर राजेश चतुर्वेदी अध्यक्ष (स्पीकर) न नि एवं सत्यम मिश्रा उपायुक्त (वित्त) उपस्थित रहे। जन-सुनवाई में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं […]

You May Like