बस में छात्राओं को सीट न देने पर 2 स्टूडेंट के साथ मारपीट

करैरा: शिवपुरी से करैरा एक बस में 2 स्टूडेंट के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं, इस मामले में मुख्य बात यह है कि यह मारपीट स्पोर्ट्स टीचर ने की है। बताया जा रहा है कि बच्चे शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में भाग लेकर करैरा लौट रहे थे। बच्चो ने अपने परिजनों के साथ करैरा थाने में जाकर शिक्षक अजयवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है,इस मामले में कहा जा रहा है कि शिक्षक ने छात्राओ को सीट खाली करने को कहा था स्टूडेंट ने अनसुनी कर दी, इसलिए यह घटना घटी है।

करैरा के निजी स्कूल मे पढने वाले ओवैस खान और विराट यादव जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने शिवपुरी गए थे। खेल प्रतियोगिता के बाद शाम 6-7 बजे के बीच वे बस में अपनी सीट पर बैठे। इसी दौरान स्पोर्ट्स टीचर अजयवीर सिंह नाराज होकर दोनों छात्रों को सीट छोड़ने के लिए कहने लगे। छात्रों ने बताया कि वे उसी सीट पर आए थे और वहीं बैठकर लौट रहे हैं।

इससे गुस्साए स्पोर्ट्स टीचर ने दोनों छात्रों को थप्पड़ और घूसों से पीटना शुरू कर दिया। बस में अन्य छात्र यह देखकर सहम गए। बच्चे विरोध न कर सके और दूसरी सीट पर चले गए। कौरा पहुंचकर उन्होंने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन दोनों छात्रों को लेकर करैरा थाने पहुंचे और स्पोर्ट्स टीचर के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

भोपाल मेट्रो स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा पर रोक, लगेंगे अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गेट

Tue Jan 20 , 2026
भोपाल: राजधानी में मेट्रो रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक मशीनों से तैयार करने के लिए कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए प्लेटफार्म पर जाने के लिए इलेक्टॉनिक गेट लगाने का अनुबंध दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से अनुबंध हो चुका. एक स्टेशन पर इसकी शुरूआत हो चुकी है. विभाग से प्राप्त […]

You May Like