ट्रक चालक की संदिग्ध मौत,सीने में तेज दर्द के बाद रास्ते में ही तोड़ा दम

इन्दौर:कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित भूसा मंडी बायपास पर एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रायसेन जिले का रहने वाला चालक ट्रक में भूसा भरकर इंदौर आया था, जहां माल खाली करने के दौरान उसे सीने में तेज दर्द उठा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कलीम पिता मोहम्मद रफीक निवासी बेगमगंज, जिला रायसेन के रूप में हुई है।

कलीम दो दिन पहले अपने ट्रक में भूसा भरकर बेगमगंज से इंदौर आया था और उसका ट्रक भूसा मंडी बायपास पर खड़ा था। जब माल खाली करने की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक कलीम को सीने में असहजता महसूस हुई और तेज दर्द होने लगा।कलीम ने फौरन अपने क्लीनर को इसकी जानकारी दी, जिसने पास ही मौजूद दूसरे ट्रक चालक सलमान को मदद के लिए बुलाया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सलमान उसे एक व्यापारी की कार से तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर रवाना हुआ, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही कलीम की सांसे थम गईं। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के परिजनों को बेगमगंज में सूचना भेज दी गई है।

Next Post

गेर में शामिल जनता पर छत से फेंक रहा था रंग भरे, गुब्बारे,कोल्ड्रिंक हाउस मालिक पर केस दर्ज

Mon Mar 9 , 2026
इन्दौर: शहर की ऐतिहासिक रंगपंचमी गेर के दौरान राजबाड़ा क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक दुकानदार के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कश्मीरा कोल्ड ड्रिंक हाउस के मालिक द्वारा अपनी दुकान की छत से नीचे गेर में शामिल लोगों पर लापरवाही […]

You May Like