गेर में शामिल जनता पर छत से फेंक रहा था रंग भरे, गुब्बारे,कोल्ड्रिंक हाउस मालिक पर केस दर्ज

इन्दौर: शहर की ऐतिहासिक रंगपंचमी गेर के दौरान राजबाड़ा क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक दुकानदार के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कश्मीरा कोल्ड ड्रिंक हाउस के मालिक द्वारा अपनी दुकान की छत से नीचे गेर में शामिल लोगों पर लापरवाही पूर्वक रंग और पानी से भरी थैलियां व गुब्बारे फेंकने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

एमजी रोड पुलिस के मुताबिक, राजबाड़ा स्थित कोल्ड ड्रिंक हाउस के मालिक रवि के खिलाफ यह शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान की छत पर खड़ा होकर नीचे से गुजर रहे गेर और फाग उत्सव के चल समारोह में शामिल आम जनता पर रंग और पानी से भरे गुब्बारे व थैलियां तेज गति से फेंक रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, ऊंचाई से और तेज गति से फेंकी गई ये थैलियां और गुब्बारे लोगों के चेहरे, नाक, कान और आंखों पर लग रहे थे। इस तरह की लापरवाही से उत्सव में शामिल लोगों के चोटिल होने और उनके जीवन पर संकट उत्पन्न होने की स्थिति बन रही थी। पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में रवि के विरुद्ध वैधानिक धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Next Post

गनियारी तिराहा तक सड़क जर्जर, आवागमन में बढ़ी परेशानी

Mon Mar 9 , 2026
सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास सड़क मार्ग से लेकर गनियारी तिराहा तक की सड़क इन दिनों काफी जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी हुई डामर के कारण यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन