बेटी के घर से लौट रहे पिता की ट्रक की टक्कर से मौत

सारंगपुर। नेशनल हाईवे क्रमांक 52 काका श्री होटल के सामने गुरुवार शाम करीब 7: 30 बजे अज्ञात ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार अल्ताब हुसैन उम्र 60 वर्ष निवासी मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर की मौत हो गई.

बुजुर्ग ग्राम पढ़ाना से अपनी बेटी के घर से अपने गांव मोहन बड़ोदिया लौट रहे थे.

इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए डायल 112 की मदद से उन्हें शासकीय सिविल अस्पताल लाये गए. जहां पर उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की पहचान का पता लगा रही है.

Next Post

सनातन का अर्थ सर्वधर्म समभाव, हिंदुत्व से इसे जोडऩा ठीक नही: दिग्विजय 

Fri Oct 30 , 2026
राजगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय पहुंची. खिलचीपुर नाके पर आयोजित स्वागत मंच से दिग्विजय सिंह ने सनातन, धर्म और देश के लोकतंत्र को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सनातन का अर्थ सर्वधर्म समभाव है. इसे हिंदुत्व से जोडक़र देखना […]

You May Like