शक्कर सस्ती, खाद्य तेल मजबूत, दलहनों में घट-बढ़- दाल, चावल सामान्य

इंदौर, 25 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर सस्ती बिकी। खाद्य तेलों में सुधार दर्ज किया गया। आज मूंगफली तेल मजबूत रहा।तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली बताई गई, इससे भाव बने रहे। दलहनों में मिश्रित रंगत रही। दालों में मांग से भाव बने रहे। चावल में कामकाज सामान्य रहा।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में सस्ती बिकी। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक रही। खोपरा बूरा दिसावर के साथ बना रहा। खोपरा गोला- हल्दी में मांग रही।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में मूंगफली तेल में मांग रही। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में मजबूती दर्ज की गई। सरसों में भाव बने रहे।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज मिश्रित रंगत लिए बताया गया। आज तुअर में मंदी हुई चना महंगा बिका। लिवाली से दालों में भाव बने रहे।‌ चावल में पूछपरख बताई गई।

Next Post

सिलाई सेंटर में लगी आग से लाखों का नुकसान 

Sat Jan 25 , 2025
कोहेफिजा स्थित खानूगांव का मामला शनिवार सुबह आठ बजे लगी थी आग भोपाल, 25 जनवरी. राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित खानूगांव में एक सिलाई सेंटर पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची करीब डेढ़ दर्जन दमकलों ने करीब 2 घंटे की […]

You May Like