
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने न्यू मोती बाग में स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया है. CEC राजीव कुमार ने कहा, सभी ने मिलकर बहुत मेहनत की है. आज डेढ़ लाख से ज्यादा लोग चुनाव कराने में लगे हैं. महीनों से तैयारियां चल रही हैं. हर किसी को अपना वोट अवश्य डालना चाहिए. मुझे यकीन है कि दिल्ली में भारी मतदान होगा. युवा मतदाता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जो उत्साहजनक है. हमने उन्हें प्रेरित करने के लिए बहुत मेहनत की है, क्योंकि वे लोकतंत्र के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं. बाबरपुर सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने भी मतदान किया है.
