टॉयलेट की महंगाई पर रार: सार्वजनिक शौचालय के लिए देने होंगे 10 रुपये

भोपाल: भोपाल में अब सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करना महंगा हो गया है. भोपाल नगर निगम ने सुलभ शौचालयों का शुल्क 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है.
यही शुल्क अब नहाने के लिए भी देना होगा, जिससे आम जनता खासकर गरीब वर्ग में नाराजगी है. नगर निगम के इस फैसले से शहर की 24 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है.

पहले से ही सार्वजनिक शौचालयों की संख्या आवश्यकता से 43 प्रतिशत कम है, ऐसे में शुल्क वृद्धि से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
जहां 5 रुपये में गरीबों को भोजन मिल रहा है, वहीं अब टॉयलेट का उपयोग 10 रुपये में करना पड़ रहा है.यह निर्णय मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिया गया इसके बाद से ही राजधानी में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

Next Post

सैनिक सम्मेलन: अनुशासन एवं मर्यादित जीवन अभियान से बदली जवानों की सोच

Sat Jul 19 , 2025
भोपाल: सेनानी हितेश चौधरी के नेतृत्व में 7वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, भोपाल में सैनिक सम्मेलन एवं आवासीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत अनुशासन एवं मर्यादित जीवन अभियान” से हुई, जो तीन माह से चल रहा है। इस अभियान में अब तक 13 कर्मचारी जुड़ चुके हैं, […]

You May Like