स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरा बालक, दूसरे दिन मिला शव

शहडोल। जिले में एक नौ वर्षीय मासूम बालक गिरवा हाई स्कूल के पास रहता था, एक दिन पहले खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया। तलाश करने के बाद भी वह परिजनों को नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को तलाश किया तो उसका शव स्कूल के सेप्टिक टैंक में मिला।

जानकारी के अनुसार दरोगा सिंह का बेटा विनीत सिंह सोमवार शाम करीब 5 बजे खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंततः उन्होंने थाने पहुंचकर विनीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित हाई स्कूल के सेप्टिक टैंक में मिला। अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना लापरवाही का परिणाम है। स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Next Post

ओबीसी आरक्षण को रोकने का काम कर रही भाजपा: जीतू पटवारी

Tue Aug 26 , 2025
वोट न्याय आंदोलन में किया शक्ति प्रदर्शन   जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी आप कितना भी मीडिया का मैनेजमेंट कर लीजिए कांग्रेस तो आपके पापों को उजागर करती रहेगी। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा करीब 6 साल पहले ओबीसी का आरक्षण इस वर्ग के लोगों को दिया गया था […]

You May Like