गुना जिला अस्पताल में पानी की बोतल में मिला सांप का बच्चा

गुना। जिला अस्पताल में पानी की बोतल के अंदर सांप का बच्चा मिलने से लोग हैरान। बुधवार सुबह मरीज के अटेंडर ने अस्पताल परिसर में शिव मंदिर के पास लगे नल से पानी भरकर बोतल में रखा था। मरीज को पानी पिलाने से पहले बोतल के अंदर जिंदा सांप का बच्चा दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले के बाद अस्पताल की पेयजल व्यवस्था और पानी की टंकी व पाइपलाइन की साफ-सफाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और पेयजल व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Next Post

320.8 किलो गांजा, पिस्टल और नकदी के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के सात तस्कर गिरफ्तार

Wed Aug 26 , 2026
छिंदवाड़ा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अमरवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक कंटेनर और टाटा सफारी कार से 320.8 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई […]

You May Like