सीपीआई सांसद संदोष कुमार ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (वार्ता) कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को एक पत्र लिखकर केरल में एलडीएफ के खिलाफ कथित आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। पत्र में उन्होंने उत्तर दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज एक एफआईआर का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं पर टिकट के बदले पैसे लेने के आरोपों का जिक्र किया। इसमें कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के सहयोगियों समेत कई नाम शामिल बताए गए हैं।

श्री संदोष कुमार ने वायनाड में भूस्खलन राहत कोष के उपयोग पर भी सवाल उठाए और पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को या तो आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए या भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता अब जवाबदेही चाहती है और राजनीतिक विश्वसनीयता इसी पर निर्भर करेगी।

ग़ौरतलब है कि केरल विधानसभा चुनावों में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों के पलटवार में सीपीआई सांसद संदोष कुमार ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है।

 

Next Post

एचपीव्ही वैक्सीनेशन में लापरवाही पड़ी भारी माध्यमिक शिक्षक निलंबित

Fri Apr 3 , 2026
दमोह। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह के माध्यमिक शिक्षक दुर्गा प्यासी ने अपनी फेसबुक आई डी पर लिखा कि 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाई जाने वाली एचपीव्ही वैक्सीन पर उनकी उम्र को लेकर संदेह है, वैसे भी कोरोना में लगाई गई वैक्सीन के परिणामों को देश भुगत रहा है, […]

You May Like