शाहगंज. बकतरा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन बाइक जब्त की हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक मनोज मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली कि नायरा पेट्रोल पंप के पास दो संदेही बाइक चोरी करने के फिराक में घूम रहे हैं. सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते चौकी बकतरा के पुलिस बल को साथ लेकर नायरा पेट्रोल पंप के पास बकतरा में दबिश दी गई, जहां संदेही पुनेश मेहरा पिता विनोद मेहरा उम्र 19 साल निवासी पीली खति नर्मदा पुरम व नितेश अहिरवार उर्फ भूत पिता महेश अहिरवार उम्र 21 साल निवासी सेमरी हरचंद थाना सोहागपुर मौके पर से पूछताछ हेतु चौकी बकतरा लेकर आए. दोनों संदेहियों ने पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल मंडीदीप के पास से,होशंगाबाद और बकतरा बस स्टैंड के पास से मोटरसाइकिल चुराई है. मोटरसाइकिलों को उक्त आरोपी गणों के निशादेही से थाना शाहगंज क्षेत्र में चोरी गई मोटरसाइकिल जप्त की गई साथ ही अन्य दो बाइक को जब्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय बुधनी पेश किया गया.
