भ्रष्टाचार में फसल लालू परिवार कैसे दिलाएगा बिहार को न्याय : भाजपा

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आईआरसीटीसी मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार पर आरोप तय किये जाने पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में फंसा यह परिवार बिहार को न्याय कैसे दिलाएगा ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि आईआरसीटीसी मामले में अदालत ने लालू राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय कर दिये हैं। उन्होंने कहा, “तेजस्वी चले है बिहार बदलने धोखाधड़ी के आरोप के साथ।”

श्री प्रसाद ने कहा कि श्री लालू प्रसाद यादव, श्री तेजस्वी यादव और श्रीमती राबड़ी देवी के खिलाफ सरकारी संपत्ति के आवंटन में भ्रष्टाचार, षड्यंत्र, सरकार की निर्णय प्रक्रिया में गड़बड़ करने के मामले में आरोप तय हुए हैं।

श्री प्रसाद ने कहा कि श्री यादव और उनके परिवार के लोगों ने नौकरी के बदले जमीन लेने और टेंडर के बदले जमीन लेने का काम किया है । जो सीधे तौर पर बिहार के लोगों का हक मारने का काम है।

भाजपा नेता ने कहा कि श्री तेजस्वी यादव के 2020 के चुनाव के एफिडेविट के अनुसार 1993 से 2007 के बीच उनके पास कृषि योग्य नौ भूखंड थे जिनमें से तीन पटना में और छह गोपालगंज में थे। उन्होंने कहा, ”हम जनता की तरफ से पूछना चाहते हैं कि ये भूखंड उनके पास कैसे आए और उनकी आय का स्रोत क्या था ।”

श्री प्रसाद ने कहा कि श्री लालू प्रसाद यादव के पूरे शासन को अगर हम चार वाक्यों में कह सकते है, पहला चारा खाना, दूसरा अलकतरा पीना, तीसरा सरकारी संपत्ति बांटने के टेंडर में हेराफेरी करना और चौथा है जमीन दो-नौकरी लो।

उन्होंने कहा कि इस मॉडल की एक विशेष बात यह है कि भ्रष्टाचार का सारा लाभ परिवार को ही जाना चाहिए, बाहर किसी को नहीं।

 

Next Post

टोल प्लाज़ा पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, जियो पेमेंट्स बैंक ‘एडवांस इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन’ का करेगा इस्तेमाल

Mon Oct 13 , 2025
• दिल्ली-जयपुर का सफर होगा आसान • जियो पेमेंट्स बैंक को मिले दो टोल प्लाज़ा • शाहजहांपुर और मनोहरपुरा में हैं ये दो प्लाज़ा   *मुंबई, 13 अक्तूबर 2025:* जियो पेमेंट्स बैंक को फ़ासटैग ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन पर आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने […]

You May Like