यूनेस्को के नये महानिदेशक संगठन में पश्चिम समर्थक राजनीति को रोकने में मदद कर सकते हैं: वेनेजुएला

काराकास, 13 दिसंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में वेनेज़ुएला के स्थायी प्रतिनिधि रोडुल्फो हम्बर्टो पेरेज़ हर्नांडेज़ ने कहा कि मिस्र के पूर्व पर्यटन मंत्री खालेद अल-एननी को यूनेस्को का महानिदेशक नियुक्त किए जाने से एजेंसी के पश्चिम-केन्द्रित राजनीतिकरण को रोकने में मदद मिल सकती है। श्री हर्नांडेज़ ने मॉस्को के आरयूडीएन विश्वविद्यालय में आयोजित एक सम्मेलन में कहा, “हमारे दृष्टिकोण से, सभी सदस्य देशों को यूनेस्को के गैर-राजनीतिकरण से लाभ होगा। हमारा मानना है कि प्रोफेसर अल-एननी की नियुक्ति यूनेस्को के राजनीतिकरण को समाप्त कर सकती है और पश्चिम को अपने हितों की पूर्ति के लिए इसे शेष दुनिया के खिलाफ इस्तेमाल करने से रोक सकती है।”

श्री हर्नांडेज़ ने ‘विश्व में समावेशी शिक्षा के वर्तमान मुद्दे: संदर्भ, नीति और अभ्यास’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि पश्चिमी देशों ने उन राष्ट्रों पर हमला करने के लिए यूनेस्को का दुरुपयोग किया है जो अपनी संप्रभुता को कमज़ोर करने के पश्चिम के प्रयासों का विरोध करते हैं।
वेनेजुएला के प्रतिनिधि ने कहा, “हम बस यही चाहते हैं कि चीजें इस तरह से हों जिससे हमें अन्य देशों को सुनने और अपना दृष्टिकोण व्यक्त करने की अनुमति मिले।” गौरतलब है कि श्री अल-एननी ने नवंबर के अंत में यूनेस्को के महानिदेशक का पद संभाला। उन्होंने ऑड्रे अज़ोले की जगह ली, जो फ्रांस की पूर्व संस्कृति मंत्री थीं और जिनकी पश्चिमी-समर्थक पक्षपात के लिए रूस द्वारा बार-बार आलोचना की गई थी।

Next Post

यूरोपीय संघ ने संघ में स्थित रूस की अचल संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगायी

Sat Dec 13 , 2025
ब्रुसेल्स, 13 दिसंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) परिषद ने शुक्रवार को यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का हवाला देते हुए रूस के केंद्रीय बैंक से संबंधित अचल संपत्तियों के किसी भी हस्तांतरण को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। परिषद ने एक बयान में कहा, “यह फैसला ईयू की अर्थव्यवस्था […]

You May Like