परंपरा: दशमी पर होगा मामा कंस का वध, देव-दानवों की टोलियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र 

शाजापुर। दीपावली के बाद आने वाली कार्तिक दशमी को शहर में कंस वधोत्सव का आयोजन होता है. इसके लिए तैयारिंया हो चुकी है और कंस वध के लिए कंस का पुतला भी सिंहासन पर विराजित हो चुका है. शहर में इस परंपरा को करीब 272 वर्ष हो चुके हैं और आज भी शहरवासी इस अनूठे आयोजन में बढ़ चढक़र भागीदारी करते हैं.

कंस वधोत्सव समिति के अध्यक्ष तुलसीराम भावसार ने बताया कि मथुरा के बाद नगर में इस आयोजन को भव्य तरीके से मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को कंस वध के पूर्व रात 8.30 बजे श्री बालवीर हनुमान मंदिर परिसर से चल समारोह शुरू होगा जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ रात करीब 11 बजे कंस चौराहे पर पहुंचेगा जहां वाकयुद्ध के बाद रात 12 बजे श्रीकृष्ण बने कलाकारों द्वारा कंस का वध किया जाएगा. इसके बाद गवली समाज के युवाओं द्वारा पुतले को लाठियों से पीटते हुए ले जाया जाएगा.

गलियों से निकलती है देव दानवों की टोलियां

कंस वध से पहले पारंपरिक वेशभूषा में सजेधजे देव और दानवों की टोलियां शहर की गलियों से निकलती है. जहां राक्षस हुंकार भरते है तो वहीं देवों की टोली भी वाकयुद्ध में पीछे नहीं रहती है. आयोजन को देखने के लिए शाजापुर समेत बाहरी जिलों से भी लोग शामिल होते हैं.

अत्याचार पर जीत का प्रतीक है यह पर्व

कंस वध की परंपरा अन्याय व अत्याचार पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है. समिति अध्यक्ष श्री भावसार ने बताया कि गोवर्धननाथ मंदिर के मुखिया स्व.मोतीराम मेहता ने करीब 272 वर्ष पूर्व मथुरा में कंस वधोत्सव कार्यक्रम होते देखा और फिर शाजापुर में वैष्णवजन को अनूठे आयोजन के बारे में बताया. इसके बाद से ही परंपरा की शुरुआत हो गई. करीब 100 वर्ष तक मंदिर में ही आयोजन होता रहा किंतु जगह की कमी के चलते इसे नगर के चौराह पर जिसे अब कंस चौराह नाम दिया जा चुका है पर किया जाने लगा. जिसमें शहर ही नहीं बल्कि शाजापुर जिले सहित आसपास के जिलों के लोग भी इसमें शामिल होते हैं.

Next Post

मंदिर में चोरी के मामले में दो संदेहियों से पूछताछ, अभी भी नहीं मिला चोरी का सुराग

Sat Oct 25 , 2025
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के परतला स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में दो दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को अभिरक्षा में लिया है। दोनों संदेहियों से पूछताछ के मामले में चोरी का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि इस मामले में टीआई विजय माहोरे ने […]

You May Like