मंदिर में चोरी के मामले में दो संदेहियों से पूछताछ, अभी भी नहीं मिला चोरी का सुराग

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के परतला स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में दो दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को अभिरक्षा में लिया है। दोनों संदेहियों से पूछताछ के मामले में चोरी का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि इस मामले में टीआई विजय माहोरे ने बताया कि दो संदेहियों से पूछताछ की गई है। उसमें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपियों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने चोरों ओर मुखबिर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व परतला स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में रात को चारों ने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी दानराशि और चांदी के मुकुट गायब कर दिए थे।

Next Post

खुनाझिरकला गांव में सनसनी: 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में हत्या

Sat Oct 25 , 2025
छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मोहखेड़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल घटनास्थल का मौका-ए-मुआयना किया। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका […]

You May Like