कूलर में करंट उतरने से 5वीं की छात्रा की मौत 

खंडवा। जिले के पुनासा क्षेत्र के ग्राम पिपलानी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब घर में केवल उसका तीन साल का छोटा भाई मौजूद था, जबकि माता-पिता खेत में गेहूं की कटाई के लिए गए हुए थे। जानकारी के अनुसार गायत्री (12) पिता प्रकाश भीलाला गांव के शासकीय स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। सोमवार सुबह माता-पिता मजदूरी के लिए खेत पर चले गए थे। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जब पिता घर लौटे तो छोटे बेटे जिगर ने इशारे से बताया कि दीदी टीवी के पास गिर गई है और कुछ बोल नहीं रही। पिता ने जाकर देखा तो गायत्री बेसुध पड़ी थी। पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल पुनासा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नर्मदानगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है। टीआई विकास खिंची ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

इंदौर में भाजपा की क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला में शामिल हुए सीएम डॉ यादव

Tue Mar 10 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को इंदौर पहुंचे और भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने मालवा-निमाड़ क्षेत्र से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और प्रभावी संवाद की आवश्यकता पर जोर […]

You May Like