बुरहानपुर-खरगोन के लिए बनी नई औद्योगिक पहचान : अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर । मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के बुरहानपुर प्रवास के बाद भोपाल में वस्त्र उद्योग क्षेत्र को लेकर तैयार की गई विस्तृत,योजनाबद्ध और दूरदर्शी राज्य स्तरीय कार्ययोजना में बुरहानपुर एवं खरगोन को विशेष ध्यान दिए जाने पर विधायक,पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने इसे निमाड़ क्षेत्र के औद्योगिक भविष्य में ऐतिहासिक परिवर्तन बताया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव का बुरहानपुर प्रवास केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह उद्योगपतियों, उद्यमियों और स्थानीय हितधारकों से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं, समस्याओं और संभावनाओं को समझने का गंभीर प्रयास था। उसी संवाद और जमीनी समझ का परिणाम है कि भोपाल में तैयार वस्त्र निर्यात रणनीति में बुरहानपुर और खरगोन को विशेष महत्व के साथ शामिल किया गया है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष दो हजार तीस तक पाँच अरब अमेरिकी डॉलर के वस्त्र निर्यात लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जो व्यापक कार्ययोजना तैयार की है, वह केवल आर्थिक दस्तावेज नहींए बल्कि प्रदेश के औद्योगिक भविष्य का स्पष्ट मार्गदर्शन है। इस रणनीति में बुरहानपुर को आकांक्षी जिला और खरगोन को चौंपियन जिला के रूप में विकसित करने का निर्णय निमाड़ क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता पर सरकार के विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि बुरहानपुर और निमाड़ क्षेत्र सदियों से कपास, वस्त्र और हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, विशेषकर कपास उत्पादन, वस्त्र उद्योग की मजबूत नींव प्रदान करती है। अब राज्य सरकार की इस नई नीति के तहत उत्पादन, प्रसंस्करण, डिजाइन, मूल्य संवर्धन और निर्यात/पूरी श्रृंखला को एकीकृत रूप से विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय उद्योगों को न केवल देश में,बल्कि वैश्विक बाजार में भी प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उद्योग,कौशल विकास और वैश्विक बाजार को एक साथ जोडक़र कार्य कर रही है। वस्त्र उद्योग क्षेत्र में एक लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करने, नए निर्यातकों को तैयार करने, आधुनिक परिवहन और लॉजिस्टिक व्यवस्था विकसित करने तथा साझा सुविधा केंद्र स्थापित करने जैसी योजनाएं प्रदेश को वस्त्र उद्योग हब बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्योगपतियों से किया गया प्रत्यक्ष संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। इसमें क्षेत्र की औद्योगिक समस्याओं जैसे श्रमिक उपलब्धता, ऊर्जा आपूर्ति, सौर ऊर्जा संभावना , औद्योगिक मार्गों का विकासए अनुदान व्यवस्था और निवेश प्रोत्साहन जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। यही कारण है कि भोपाल में तैयार नीति में बुरहानपुर और खरगोन को प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया है।

 

निमाड़ क्षेत्र के औद्योगिक भविष्य में ऐतिहासिक परिवर्तन

 

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर और खरगोन को विशेष ध्यान में शामिल करना यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश सरकार अब संतुलित क्षेत्रीय विकास के साथ औद्योगिक प्रगति को आगे बढ़ा रही है। इससे न केवल बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस नीति से किसानों को उनकी कपास एवं अन्य कृषि उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और छोटे उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे। उन्होने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उद्योगोन्मुख सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण आज बुरहानपुर और खरगोन जैसे क्षेत्र मध्यप्रदेश के औद्योगिक मानचित्र पर एक नई और मजबूत पहचान बना रहे हैं।

11 जिलों पर फोकस, उत्पादन से निर्यात तक पूरी रणनीति:-राज्य में टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 11 जिलों को चिन्हित किया गया है। इनमें सीहोर, रायसेन, धार, इंदौर, खरगोन, उज्जैन और भोपाल को चौंपियन जिले तथा जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर को आकांक्षी जिले के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन जिलों में उत्पादन, प्रोसेसिंग और निर्यात गतिविधियों को एकीकृत रूप से विकसित करने की रणनीति बनाई गई।

Next Post

कुएं में गिरी तीन नीलगाय वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

Sat May 9 , 2026
शाजापुर। जिले के ग्राम कलवा में शुक्रवार रात तीन नीलगायें एक कुएं में गिर गईं. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, ये गायें रातभर कुंए में रही. सुबह ग्रामीणों ने इनकी आवाज सुनी […]

You May Like