बावड़ियों की साफ-सफाई प्राथमिकता से बारिश के पहले पूरा करें

इंदौर: आज निगम आयुक्त ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुएं और बावड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य का मौका निरीक्षण किया. आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बावड़ियों की साफ-सफाई, गहरीकरण, मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से बारिश के पहले पूरा करें.नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में कुएं एवं बावड़ियों के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया.

इस दौरान उन्होंने बड़ा गणपति पीलिया खाल बावड़ी, मल्हारगंज थाने के सामने वाली बावड़ी, लोखंडे पुल सहित शहर के  पारंपरिक जल स्रोतों की स्थिति एवं कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बावड़ियों की साफ-सफाई, गहरीकरण, मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिले एवं भू-जल स्तर में सुधार हो सके. इस दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, क्षेत्र के झोनल अधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जनभागीदारी से बावड़ी का सौंदर्य निखारा
इंदौर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हंस दास मठ बावड़ी पर विशेष पेंटिंग एवं श्रमदान किया गया. बावड़ी में शब ए इंदौरः अ म्यूजिकल इवेंट की टीम के लगभग 80 दर्शकों एवं 30 कलाकारों ने मिलकर बावड़ी परिसर में श्रमदान किया. इस मौके सभी ने बावड़ी की साफ-सफाई, दीवारों पर आकर्षक एवं संदेशात्मक पेंटिंग बनाकर बावड़ी का सौंदर्य बढ़ा दिया. कार्यक्रम में आयुक्त  क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आकाश सिंह, पार्षद संध्या यादव, जोनल अधिकारी पल्लवी पाल सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

अगले 5 दिन भारी! कहीं लू के थपेड़े तो कहीं झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Mon Apr 13 , 2026
अप्रैल के मध्य में गर्मी ने तेवर दिखाए हैं। दिल्ली, यूपी और राजस्थान में पारा 41°C तक जा सकता है। IMD ने कई राज्यों में लू और उमस का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल का आधा महीना बीतने के साथ ही गर्मी के तेवर भी तेज हो गए हैं। मौसम […]

You May Like