राजनगर में फिर बदमाशों का उत्पात, आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में बदमाशों की हुल्लड़बाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. बीती रात बदमाशों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए करीब आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. क्षेत्र में पहले भी पूर्व पार्षद सहित कई लोगों के वाहनों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है. कुछ दिन पहले बदमाशों ने राजनगर पुलिस चौकी पर भी हमला किया था.
रहवासियों ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे के बाद बदमाश सक्रिय हो जाते हैं. रातभर बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने, हुल्लड़बाजी करने और लोगों को धमकाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. आए दिन होने वाली घटनाओं से रहवासी परेशान हैं. इसके बावजूद वाहनों में तोड़फोड़ की नई घटना ने क्षेत्र में बदमाशों के बढ़ते हौसलों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. थाना प्रभारी तिलक करोले का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, आरोपियों की तलाश की जा रही है

Next Post

आईएमए सागर की नई कार्यकारिणी: डॉ. मोनिका जैन अध्यक्ष एवं डॉ. सौरभ जैन सचिव नियुक्त

Mon Oct 5 , 2026
सागर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। चुनाव समिति के सदस्यों—डॉ. एस.एम. सरोठिया, डॉ. नीना गिडियन एवं डॉ. आर.डी. ननोरिया—द्वारा औपचारिक निर्वाचन परिणामों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से डॉ. मोनिका जैन (वरिष्ठ […]

You May Like