बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें: गौरव

सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, विकास एवं निर्माण कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने डीएम मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण नहीं कराया जा रहा है, उनमें आवश्यकतानुसार राशि सरेंडर करने की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने नवीन डीएमएफ नीति के तहत नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए बेसलाइन सर्वे कराकर उसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें।

Next Post

हर्रहवा के ग्रामीणोंं ने किया जल सत्याग्रह

Mon Sep 7 , 2026
सिंगरौली । रिलायंस सासन पावर का हर्रहवा में स्थापित ऐश डाईक डैम से आये दिन हो रहे मलवा लीकेज को लेकर आज सोमवार को हर्रहवा के ग्रामीण कोहवरिया नाले में जल सत्याग्रह किया। हालांकि मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र बंसल एवं सासन पुलिस चौकी प्रभारी बीएल बंसल स्थल पहुंच ग्रामीणों […]

You May Like