
नयी दिल्ली, 29 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने सोमवार से शुरु हो रहे संसद की बैठक के दौरान लोकसभा के अपने सभी सदस्यों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
लोकसभा कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने व्हिप में कहा है कि संविधान (एक सौ बत्तीसवां संशोधन) विधेयक, 2026, केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर लोकसभा में 30 नवंबर, एक, दो और तीन दिसंबर को चर्चा तथा मतदान होना है।
श्री सुरेश ने व्हिप में कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों से कहा है कि वे इन चारों दिनों सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।
पार्टी ने इन तीनो महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और मतदान के मद्देनजर इस निर्देश को ”अत्यंत महत्वपूर्ण” बताया है।
