ग्वालियर: ग्वालियर में एक बार फिर लौह अयस्क का भंडार मिला है। पनिहार क्षेत्र की पहाड़ियों में लौह अयस्क की 45 से 65 फीसदी मात्रा पाई गई है। इसकी लीज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद खनन की प्रक्रिया चालू की जाएगी। लौह अयस्क के खनन से ग्वालियर में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। दूसरे राज्यों की इस्पात फैक्ट्री को कच्चे माल की सप्लाई की जाएगी और ग्वालियर में भी इस्पात फैक्ट्री खुलने के आसार बनेंगे। शीतला के जंगल में भी लौह अयस्क मौजूद है।
ग्वालियर के काले व सफेद पत्थर की पहचान देश-विदेश में है, इसके साथ ही अब लोहा भी नई पहचान बनेगा। ग्वालियर में काले पत्थर की तलाश की प्रक्रिया में लौह अयस्क के भंडार मिले हैं। यहां 40 हेक्टेयर जमीन में लौह अयस्क पाया गया है। लौह अयस्क से जहां ग्वालियर में लोहा बनाने की फैक्ट्री लग सकती है, वहीं कच्चे माल की सप्लाई से अरबों की कमाई भी होगी।
Next Post
12वीं के कला समूह की मेरिट में ग्वालियर के दो छात्रों का छठवां व सातवां स्थान
Tue May 6 , 2025
ग्वालियर:आज घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में कला समूह में डबरा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र शौर्य शर्मा पुत्र कमल किशोर ने 500 में से 484 अंक लाकर प्रदेश में छठवां स्थान पाया है जबकि तानसेन नगर के एस किंडर गार्डन हाई स्कूल के छात्र प्रबल सिंह […]

You May Like
-
10 months ago
वन विभाग की टीम पर हमला, लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीण