
इटारसी। नर्मदापुरम जिले में इस वर्ष मानसून ने अच्छी बरसात दी है। 11 सितंबर 2025 तक जिले में औसत दैनिक वर्षा 2.6 मिमी दर्ज की गई, जबकि कुल प्रगामी वर्षा 1253.5 मिमी पहुंच गई है। यह पिछले साल की तुलना में अधिक है, जब इसी अवधि तक 1174.7 मिमी वर्षा हुई थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिमी है।
पिछले 24 घंटे की वर्षा
सोहागपुर में 8.0 मिमी, डोलरिया में 5.0 मिमी, माखननगर में 4.0 मिमी, सिवनी मालवा में 0.6 मिमी, इटारसी में 0.5 मिमी, बनखेड़ी में 1.4 मिमी और पचमढ़ी में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जलाशयों का बढ़ा जलस्तर
लगातार बारिश से जिले के प्रमुख जलाशयों का स्तर अधिकतम सीमा के करीब पहुंच गया है।
तवा जलाशय : 1165.70 फीट (अधिकतम 1166.00 फीट से केवल 0.30 फीट कम)
बरगी जलाशय : 422.65 मीटर (अधिकतम 422.76 मीटर से 0.11 मीटर कम)
बारना जलाशय : 348.53 मीटर (अधिकतम 348.55 मीटर से मात्र 0.02 मीटर कम)
सेठानी घाट (नर्मदा नदी) : 943.50 फीट (खतरे के स्तर 967.00 फीट से काफी नीचे)
जिला प्रशासन ने बताया कि जलस्तरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
