जयवर्धन ने जमीन पर सितारों के साथ मानवता भरा मनाया जन्मदिन

गुना: राजनीति में जनसेवा की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन जब कोई जनप्रतिनिधि अपनी निजी खुशियों को समाज के सबसे विशेष और ज़रूरतमंद वर्ग के साथ बाँटता है, तो वह पल सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक मिसाल बन जाता है। ऐसा ही दृश्य भोपाल के आरुषि शिक्षण संस्थान में देखने को मिला, जहाँ राघौगढ़ विधायक एवं मप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाकर वहां मौजूद सारे सितारों के दिल जीत लिए।

इस भावुक क्षण में उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। उनका स्नेह और उपस्थिति स्वयं में एक प्रेरणा रही। जैसे फिल्म सितारे ज़मीन पर के एक दृश्य में दिखाया गया है कि जब शिक्षक दिव्यांग बच्चों के साथ बैठकर रंग भरने का खेल खेलते हैं और हर बच्चे की अलग सोच और कल्पनाशक्ति को अपनत्व और सहानुभूति से स्वीकारते हैं, जयवर्धन सिंह ने बच्चों को केक खिलाया, उन्हें गले लगाया और उनके संग आनन्द के पल बांटे। वही अपनापन, वही सम्मान, वही दृष्टिकोण इस समारोह में साकार हुआ।

Next Post

हिरन नदी बचाओ मुहिम: दो दिन में हुये सीमांकन का दो माह बाद प्रतिवेदन...?

Fri Jul 11 , 2025
सीधी: हिरन नदी का सीमांकन कार्य अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में मात्र दो दिन में पूरा कर लिया गया था, लेकिन प्रतिवेदन सौंपने में दो माह की देरी ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर के आदेश और एसडीएम गोपदबनास के निर्देश के बावजूद, […]

You May Like

Play sound