खड्डी खुर्द से बगइहा टोला कीचड़युक्त सड़क में फंसी महापौर की गाड़ी 

सीधी। धौंहनी-चुरहट विधानसभा की सीमावर्ती खड्डी खुर्द से बगइहा टोला तक सडक़ निर्माण की मांग को लेकर इंफ्लुएंसर लीला साहू के नेतृत्व में धरने पर बैठे ग्रामीणों का समर्थन करने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम सिंगरौली महापौर एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आम आदमी पार्टी रानी अग्रवाल 11 वें दिन पहुंची। यहां की कीचड़युक्त सड़क में महापौर की गाड़ी भी फंस गई। लोगों ने धक्का देकर उनकी गाड़ी को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

धरना स्थल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रानी अग्रवाल ने कहा कि सड़क निर्माण की जो मांग लीला साहू और यहां के ग्रामीण कर रहे हैं, वह मांग जायज है। इस पर राजनीति नही होनी चाहिए कि यहां के विधायक कांग्रेस के है या सांसद भाजपा के है। यह उनके क्षेत्र में आता है। मेरा तो मानना है कि जो जन प्रतिनिधि बनते हैं वह सभी के बनते हैं और जिनकी सरकार बनती है उनका सबसे पहले दायित्व बनता है कि वह सबसे पहले रोड की व्यवस्था करें। अभी पता चला है कि यहां जो नल जल योजना चल रही है उनकी बड़ी- बड़ी गाड़ियां आती है और रोड को खराब करती है। अभी बारिश का समय चल रहा है, मैं मानती हूं कि अभी रोड नही बन सकती लेकिन स्टीमेट बनाकर उसकी स्वीकृति का आदेश होना चाहिए कि जब समय आये रोड का निर्माण होना चाहिए। इसका लिखित आश्वासन लीला बहन को मिलना चाहिए, क्यों उन्हें अपने छोटे बच्चे के साथ 11 दिन से धरना पर बैठना पड़ा। इस दौरान श्रीमती रानी अग्रवाल महापौर सिंगरौली ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव आनंद मंगल सिंह, प्रदेश सचिव राम चरण सोनी , जिलाध्यक्ष विवेक सिंह बाघेल ,

जिला सचिव सजन अग्रहरि, लीगल विंग अध्यक्ष एडवोकेट संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रज्ञा सिंह, यूथ विंग जिलाध्यक्ष अक्षय शाह, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुशवाहा, यूथ विंग जिला सहसचिव अनिल कुमार शाह एवं कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

हिंदी बेल्ट में क्यों छा रहा है साउथ सिनेमा

Fri Sep 25 , 2026
मुंबई। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच हिंदी बाजार में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। KGF 2, RRR, कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्मों ने हिंदी दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बनाई और साबित किया कि भाषा अब फिल्मों की सफलता में बड़ी दीवार नहीं रही। आखिर साउथ की […]

You May Like