तीन गाडिय़ों में तोडफ़ोड़, घर के मेनगेट को भी बनाया निशाना

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बस स्टैंड में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो से तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए युवकों ने क्षेत्र में खड़ी तीन गाडिय़ों पर पथराव कर उनके कांच फोड़ दिए। यही नहीं, बदमाशों ने एक एक घर के मुख्य दरवाजे में भी जमकर तोडफ़ोड़ की और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड पर ऑटो रिपेयरिंग की दुकान है जहां दो से तीन गाडिय़ों पर सवार होकर कुछ अज्ञात लडक़े वहां पहुंचे और अचानक पथराव शुरू कर दिया। बदमाशों ने पत्थरों से हमला कर वहां खड़ी तीन गाडिय़ों क्रमांक एमपी 20 आर 8772 समेत रामप्रसाद द्विवेदी की वैन क्रमांक एमपी 20 बी ए 7081, प्रदीप तिवारी की ऑटो क्रमांक एमपी 20 आर 3765 में तोडफ़ोड़ की ।

गाडिय़ों के कांच तोडऩे के बाद बदमाशों ने प्रदीप तिवारी के घर के मेनगेट पर भी हमला किया और उसमें तोडफ़ोड़ की। युवकों ने पूरे इलाके में दहशत फैलाई और भा गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर कुछ लडक़े मोटरसाइकिल से आते और वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

पांच माह में कमाए 2407 करोड़ यात्री राजस्व में 6.01 प्रतिशत बढ़ोतरी

Fri Sep 18 , 2026
जबलपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अगस्त तक जबलपुर रेल मंडल ने राजस्व और यात्री सुविधाओं के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। पांच माह में मंडल ने 187.30 लाख यात्रियों को रेल सुविधा उपलब्ध कराई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 3.25 प्रतिशत अधिक है। यात्री […]

You May Like