भेद खुलने के डर से नाबालिग को मौत के घाट उतारा

राजगढ़। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. घटना बीते 26 मई की है. फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका का शव इमली के पेड़ पर अपने पजामे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है. सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए जांच प्रारंभ की.

प्रारंभिक रूप से घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही थी, किंतु घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, शव की स्थिति, फांसी के फंदे की गांठ, उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस को घटना के पीछे आपराधिक कृत्य होने की आशंका हुई. इसके पश्चात पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर गहनता एवं संवेदनशीलता के साथ जांच की गई.

गर्भ का भेद खुलने के डर से मार दिया

पुलिस द्वारा की गई गहन एवं तकनीकी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह नाबालिग बालिका के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रहा था. बालिका के गर्भवती होने के पश्चात उसके द्वारा विवाह करने का दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी तथा घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने के उद्देश्य से शव को पेड़ पर लटका दिया. उपलब्ध साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य तथ्यों एवं आरोपी के कथनों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया.

पीएम रिपोर्ट ने शक को यकीन में बदल दिया

मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया, शव पंचायतनामा तैयार किया गया, फोटोग्राफी कराई गई तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. फरियादी एवं अन्य परिजनों के कथन लेखबद्ध किए गए. जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नाबालिग बालिका को पूर्व में आरोपी के घर से आते-जाते देखा गया था, जिसके संबंध में परिजनों द्वारा संदेह व्यक्त किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिनमें नाबालिग बालिका के साथ यौन शोषण किए जाने के संकेत, उसके गर्भवती होने तथा मृत्यु का कारण गला घोंटकर हत्या किया जाना पाया गया. जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों, परिजनों द्वारा व्यक्त संदेह तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर संदेही मुकेश पिता चम्पालाल तंवर, उम्र 26 वर्ष, निवासी, थाना कोतवाली तलब कर पूछताछ की गई.

Next Post

दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

Mon Jun 8 , 2026
खिलचीपुर। नगर में एक बड़ा सडक़ हादसा टल गया, जब जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित छोटे पुल पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं. राहत की बात यह रही […]

You May Like