भारत में सोना ₹10 हजार सस्ता, पाकिस्तान में ₹4.20 लाख प्रति तोला भाव, आर्थिक अस्थिरता ने बढ़ाई कीमतों की खाई

नई दिल्ली, 08 नवम्बर: भारत में सोने की कीमतों में हाल ही में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 10 दिनों में ₹10,000 से ज्यादा की कमी आई है। हालिया कीमतों के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने के एक तोले (11.66 ग्राम) की कीमत लगभग ₹1,39,839.68 है। भारत में स्थिर आर्थिक स्थिति और नियंत्रित महंगाई के कारण कीमतों में नरमी आई है।

भारत में सोने के भाव गिरने के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान में कीमतें आसमान छू रही हैं। पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने के एक तोले की कीमत लगभग 4,20,500 पाकिस्तानी रुपए है, जो भारत की तुलना में बहुत अधिक है। पाकिस्तान में 10 ग्राम सोने की कीमत 3,60,520 पाकिस्तानी रुपए है।

पाकिस्तान में सोने की कीमतों में भारी वृद्धि के पीछे मुख्य वजह आर्थिक अस्थिरता है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए में भारी गिरावट आई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में तय होने वाली सोने की कीमत घरेलू बाजार में बढ़ जाती है। साथ ही, उच्च महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे मांग बढ़ रही है और कीमतों में तेज वृद्धि हो रही है।

Next Post

ईंटखेड़ी घासीपुरा में जोरशोर से चल रही इज्तिमा की तैयारियां

Sat Nov 8 , 2025
भोपाल: विश्व प्रसिद्ध वार्षिक इज्तिमा के आयोजन को लेकर ईंटखेड़ी घासीपुरा में तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। आगामी 14 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक सम्मेलन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर पंडाल, रोशनी, पेयजल, परिवहन और पार्किंग […]

You May Like