मोरक्को सरकार ने बाढ़ प्रभावित चार प्रांतों को आपदा क्षेत्र किया घोषित

काहिरा, 13 फरवरी (वार्ता) मोरक्को सरकार ने बाढ़ के कारण देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित चार प्रांतों, लाराचे, अल केनित्रा, सिदी कासेम और स्लीमेन को आपदा क्षेत्र घोषित किया है। मोरक्को मीडिया ने सरकार के हवाले से यह जानकारी दी है। हेस्प्रेस अखबार ने गुरुवार को कहा कि मोरक्को सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के लिए तीन अरब मोरक्कन दिरहम (32.79 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का सहायता कार्यक्रम भी शुरू किया है। मोरक्को के अधिकारियों के अनुसार प्रभावित प्रांतों से लगभग 1.88 लाख निवासियों को निकाला गया है। रिपोर्ट के अनुसार बारिश और बाढ़ से 110,000 हेक्टेयर से अधिक का क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

जनवरी के अंत में उत्तर-पश्चिमी मोरक्को में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके कारण विशेष रूप से ऐतिहासिक शहर कसर अल-केबीर बुरी तरह प्रभावित हुआ जो 1578 में तीन राजाओं की लड़ाई के स्थल के रूप में जाना जाता है। भारी बारिश के कारण शहर के पास बहने वाली लूकोस नदी का जलस्तर बढ़ गया और दक्षिण में स्थित ओएड अल मखाज़ीन जलाशय में तब्दील हो गया।

Next Post

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल

Fri Feb 13 , 2026
वाशिंगटन, 13 फरवरी (वार्ता/स्पुतनिक) अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना विश्वविद्यालय के परिसर में हुई गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ‘फॉक्स न्यूज’ ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की। यह घटना गुरुवार शाम ‘ह्यूजाइन सूट्स’ छात्र […]

You May Like