PM ने चिनाब ब्रिज समेत 46,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के विकास को नई उड़ान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का लोकार्पण किया, जिसे इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जा रहा है।

इसके साथ ही भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे पुल अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, “आज का दिन जम्मू-कश्मीर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक है। कठिन भूगोल और मौसम की चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार ने इन परियोजनाओं को पूरा किया।

यह हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मोदी ने जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखी और कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

Next Post

कलेक्टर ने हिरोदी के किसानों के साथ की संगोष्ठी

Fri Jun 6 , 2025
सतना:विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर डा सतीश कुमार एस शुक्रवार को मझगवा के हिरोदी ग्राम पहुंचे। कलेक्टर ने किसानों की संगोष्ठी में किसानों को खरीफ फसल की तैयारी संबंधी मार्गदर्शन दिया और खेतो में जाकर ड्रोन प्रदर्शन भी देखा । कलेक्टर ने इस दौरान एफ पी ओ और […]

You May Like