रुपया 96 प्रति डॉलर के करीब स्थिर बंद हुआ

मुंबई, 30 सितंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा दो पैसे मजबूत होकर 95.95 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

रुपया आज आठ पैसे की तेजी के साथ 95.87 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.76 रुपये प्रति डॉलर तक और नीचे 95.98 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 95.95 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक तरफ कच्चे में तेजी से रुपये पर दबाव बना तो दूसरी ओर डॉलर में नरमी से रुपया गिरावट से बचा रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक 0.1 प्रतिशत फिसल गया।

कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज एक प्रतिशत से अधिक चढ़कर 103.6 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से 133.43 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी करने से भी रुपये पर दबाव रहा।

 

Next Post

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य,सुरक्षा और सम्मान के लिए ननि प्रतिबद्ध: रानी

Wed Sep 30 , 2026
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के उद्देश्य से सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी में किया गया। शिविर में ननि महापौर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय एवं ननि आयुक्त सविता प्रधान उपस्थित रहीं। इस अवसर […]

You May Like