भोपाल। राजधानी में रविवार को बोट क्लब क्षेत्र पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस क्षेत्र से सडक़ किनारे कारोबार करने वालों को हटाया गया. यहां पर अवैध हॉकरों ने मुख्य सडक़ के किनारे दीवार के पीछे टेबल कुर्सी और हाथ ठेले लगा कर खाने पीने की सामग्री बेचने का कार्य कर रहे थे. जिससे यहां पर प्रतिदिन शाम के समय और अवकाश के दिन यातायात बाधित हो रहा था. दो और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी और जाम लगता था. कई बार विवाद की स्थिति बन जाती थी. यह सभी सडक़ किनारे चाय नाश्ता की सामग्री क्रय विक्रय करते थे. जिसकी शिकायत नगर निगम को मिली थी. यातायात की बाधाओं को दूर करने और सडक़ किनारे खाद्य प्रतिष्ठान को संचालित पर रोक लगाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाया गया उसके साथ ही सामान रखने वाली लोहे की पेटियां, हाथ ठेले सहित 2 ट्रक सामान जब्त किया.
