एमपी नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, तेल-चटनी सहित कई खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला भोपाल की संयुक्त टीम ने एमपी नगर क्षेत्र में नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान डीबी मॉल स्थित कैंटीन ‘हैप्पी हॉट’ का निरीक्षण कर समोसे तलने में उपयोग किए जा रहे तेल तथा समोसे के साथ परोसी जाने वाली चटनी के नमूने एकत्रित किए गए। वहीं डीबी मॉल में ही संचालित एक अन्य प्रतिष्ठान ‘बिरयानी क्वीन’ से सोया चाप बिरयानी का नमूना लिया गया।

टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए विशाल मेगामार्ट से सूजी और चावल के नमूने भी संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं, जहां इनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में किचन की साफ-सफाई, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज संतोषजनक रूप से उपलब्ध नहीं पाए गए।

इन कमियों को देखते हुए संबंधित कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा विनियम 2011 की अनुसूची-4 के प्रावधानों के तहत धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना जारी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Next Post

कमाई में अव्वल, सुविधाओं में फिसड्डी: सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती परेशानी

Mon Feb 9 , 2026
सीहोर। पश्चिम रेलवे को सर्वाधिक राजस्व देने वाले रेलवे स्टेशनों में शामिल सीहोर रेलवे स्टेशन आज यात्रियों की नजर में बदहाल व्यवस्था का प्रतीक बनता जा रहा है. भारी कमाई के बावजूद न तो पर्याप्त ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जा रहा है और न ही कोरोना काल में बंद की […]

You May Like

मनोरंजन