सीएम डॉ यादव ने रास बिहारी बोस को किया नमन और गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं

भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज आजाद हिन्द फौज के संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विचारों, रणनीतियों और क्रांतिकारी गतिविधियों को याद करते हुए सीएम डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके समर्पण, साहस और वीरता को देश सदैव स्मरण करेगा। वहीं सीएम डॉ यादव ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर कहा कि गंगा जी सनातन संस्कृति की आत्मा, भारत की जीवनरेखा और समृद्ध सभ्यता की शाश्वत अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने मां गंगा के चरणों में बारंबार प्रणाम करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Next Post

आप पार्टी ने ग्वालियर के वार्डों में चलाया "वार्ड चलो अभियान

Mon May 25 , 2026
ग्वालियर: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पार्टी द्वारा “वार्ड चलो अभियान” के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53 एवं 52 में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और योजनाओं […]

You May Like