नपाध्यक्ष प्रिंस ने केन्द्रीय मंत्री से मांगा नर्मदा जल

सीहोर। रविवार को पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने एनबीडीए के अंतर्गत नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना को सीहोर जल्द लाने की मांग की.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नपा द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक पेयजल टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण होने जा रहा है. इसके अलावा पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के आवास आदि निर्माण की बात भी रखी.

नपाध्यक्ष श्री राठौर द्वारा पूर्व सीएम से नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना पर तेजी से कार्य करने पर चर्चा की गई. श्री राठौर ने बताया कि हजारों करोड़ों की इस योजना से हर वार्ड के लोगों को नर्मदा का जल की आपूर्ति की जाएगी. नर्मदा का पानी भगवानपुरा डेम से इन पानी की टंकियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को वितरण किया जाएगा. जिससे पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा. नपाध्यक्ष श्री राठौर के नेतृत्व में 32 करोड़ की अमृत योजना 2 से शहरवासियों को आगामी दिनों में नियमित रूप से पेयजल की सप्लाई हो सकेगी. श्री राठौर द्वारा 16 लाख लीटर क्षमता वाली पेयजल टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है. इसके अलावा आधा दर्जन टंकियों का निर्माण के साथ जर्जर पाइप लाइन से भी मुक्ति का क्रम जारी है. शहर में पेयजल समस्या के निवारण को लेकर अमृत योजना मिशन 2 का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नई पाइप लाइन बिछाने के बाद 25 साल तक शहर की पानी की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा.

 

Next Post

​अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026: पांढुरना पहुंचे प्रत्याशी शैलेंद्र वर्मा, वकीलों ने रखा मांग पत्र

Sun Mar 15 , 2026
पांढुरना। जल्द ही में कुछ समय पश्चात होने वाले मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 में प्रत्याक्षी के रूप में चुनाव लड़ रहे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शैलेन्द्र उर्फ गुड्डा वर्मा शनिवार को अधिवक्ता संघ पांढुर्ना मुलाकात हेतु अधिवक्ता आशीष तिवारी, अजय दुबे, नितिन शराफ,के साथ पहुचे जहाँ अधिवक्ता […]

You May Like