नशे में धुत्त चालक का उत्पात, एक्सीडेंट के बाद अधिवक्ता, डॉक्टर की धौंस

जबलपुर। नशे की हालत में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे एक युवक ने न केवल अधिवक्ता को टक्कर मारी, बल्कि पकड़े जाने पर कभी खुद को एडवोकेट तो कभी डॉक्टर बताकर गुमराह कर धौंस दिखाता रहा।

पीड़ित अधिवक्ता ने आज साथी अधिवक्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर मामले की लिखित शिकायत कर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता दीपक कुमार पटेल ने बताया कि वे अपने काम से जा रहे थे। तभी कार क्रमांक एमपी। 20 सीजी 9011 के चालक ब्रजेश उपाध्याय ने नशे की हालत में लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने एक अन्य राहगीर आदित्य निगम की गाड़ी एमपी 20 एस एक्स 8140 को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे घायल हो गए। हादसे के बाद जब मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक ब्रजेश उपाध्याय को पकड़ा, तो वह उलटा पीड़ितों से ही उलझ गया। आरोपी ने खुद को एडवोकेट बताते हुए पीड़ित अधिवक्ता दीपक पटेल को गंदी गालियां दीं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने अपनी कार पर एडवोकेट का मोनो भी लगा रखा था। दीपक पटेल ने जब आरोपी से उसकी प्रैक्टिस के बारे में पूछा, तो उसने खुद को वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शिवहरे का जूनियर बताया। हालांकि, जब पीड़ित ने जिला बार के सह-सचिव मनोज शिवहरे से पुष्टि की, तो खुलासा हुआ कि ब्रजेश उपाध्याय नाम का कोई भी व्यक्ति उनका जूनियर नहीं है और न ही वह अधिवक्ता है। हद तो तब हो गई जब फर्जी वकील की पोल खुली, तो उसने नया पैंतरा चलते हुए खुद को डॉक्टर ब्रजेश उपाध्याय‌बताना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता दीपक कुमार पटेल का आरोप है कि ब्रजेश उपाध्याय जानबूझकर अधिवक्ताओं की छवि धूमिल करने के लिए फर्जी मोनो लगाकर घूम रहा है और खुद को डॉक्टर-वकील बताकर समाज में छल कर रहा है।

Next Post

शातिर वाहन चोर पकड़े, चोरी की टमटम जब्त

Tue Mar 10 , 2026
ग्वालियर। डबरा थाना सिटी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को लाल कोठी हनुमानजी मन्दिर के पास से पकड़ा है। पुलिस ने वाहन चोरों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की गई टमटम को भी जब्त किया है। पकड़े गये चोरों द्वारा चोरी की टमटम से सवारियां लाने ले […]

You May Like